29 Mar 2024, 12:48:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 25 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2020 12:07AM | Updated Date: Aug 25 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आप फिलहाल अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। ऐसा भी संभव है कि आप इसे सुलझाने के लिए अपनी सामजिक और वित्तीय जिम्मेदारियों से भी छुट्टी ले लें। हालाँकि आपको यह भी समझना है कि आपके जल्दी मचने से इस समस्या का स्थायी समाधान नही निकलेगा। आपको धीरज से काम लेना होगा। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप आराम के मूड में हैं। आप इसके लिए अलग-अलग तकनीकों जैसे मसाज ,तैराकी या खुद का ख़ास ख्याल रख सकते हैं। योग भी अच्छा विकल्प है। दिन के दुसरे भाग में या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी के घर जा सकते हैं। पार्टी करते हुए भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना न भूलें नही तो पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। दोस्तों और परिवार के बीच व्यस्त रहेंगे। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
एक ऐसे रिश्ते को आगे की तरफ सिर्फ इसलिए खीचना बेकार है , क्योंकि वो काफी लम्बे समय से है। आप अनिश्चितता और मानसिक अस्थिरता के कारण थोड़ा उदास रह सकते है। अपने आप को दोषी महसूस न करें। ऐसे रिश्ते के साथ चिपकना बेकार था। आगे बढे। अपने मन को स्थिर और मजबूत करे। अगर आप अपने को मजबूत बना लें तो आप इस रिश्ते से बाहर आ सकते है। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आप अपने कार्य स्थल की जिंदगी में अपने आप को फंसा हुआ महसूस करेंगे। आपने अपने लिए उस कार्य क्षेत्र या करियर की कल्पना नहीं की थी जिसमे आप अभी कार्य कर रहे है। आप अपने जुनून को पाने के लिए अचानक अपनी नौकरी का त्याग कर सकते है , हालाँकि ग्रहो के विपरीत प्रभाव के कारण ये समय निर्णय लेने का नहीं है। आपके वित्त एवं धन की स्थिति में अचानक परिवर्तन आ सकता है
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »