28 Mar 2024, 20:05:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 24 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2020 12:11AM | Updated Date: Aug 24 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
इस समय आपके जीवन में अजीब ही घटनाएँ हो रही हैं। जिससे भी आप मिलते हैं,आपके मन में उसी के लिए कोमल भावनाएं पैदा हो जाती हैं ,विशेषत विपरीत लिंग को आप बहुत आकर्षित करेंगे। साथ ही आप उस काम के बारे में भी जागरूक रहेंगे जो आपको दूसरों के लिए घर और कार्यस्थल पर करना है। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज अपनी और अपने परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। अगर आपके बच्चे हैं तब तो आपको और भी सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी छोटी छोटी तकलीफें भी अचानक ही महत्वपूर्ण दिखने लगेंगी। इसीलिए आपको पहले से रोकथाम के उपाय कर लेने चाहियें। यह ध्यान रखें कि आप क्या खा रहें हैं क्योंकि हो सकता है कि उस चीज को खाने के बाद आपका मूड खराब हो जाए। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन प्यार के लिए उपयुक्त है। अपने प्रिय के लिए अपनी प्रशंसा और प्यार का इजहार उसके लिए कुछ स्पेशल करके करें और देखें की दिन कैसे ख़ास बन जाएगा। रोमांस की संभावना है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपकी मुलाकात अपने प्यार से हो सकती है या फिर आप अपने किसी करीबी को ही नए सिरे से रोमांटिक तरीके से देख सकते हैं। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज आपके सितारे आपके कार्यस्थल पर प्यार की और संकेत कर रहे है। अत्यंत सावधान रहें। एक गुप्त काम आपके और आपके साथी के बीच दरार पैदा कर सकता है। आप अपने साथी को गोपनीयता के कारणों को समझाने की कोशिश करे और वे आप का समर्थन करेंगे! आपका वित्त बढ़ेगा और उसमे संतुलन रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »