29 Mar 2024, 06:36:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 24 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2020 12:07AM | Updated Date: Aug 24 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आप फिलहाल अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। ऐसा भी संभव है कि आप इसे सुलझाने के लिए अपनी सामजिक और वित्तीय जिम्मेदारियों से भी छुट्टी ले लें। हालाँकि आपको यह भी समझना है कि आपके जल्दी मचने से इस समस्या का स्थायी समाधान नही निकलेगा। आपको धीरज से काम लेना होगा। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज छोटी मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें जैसे ठंड,खांसी,जुकाम या सिरदर्द आदि हो सकती हैं। कलाई य उंगली में भी दर्द महसूस कर सकते हैं। इससे आपका काम कुछ धीमा पड़ जाएगा। निराश न हों,ये सब तो चलता ही रहता है। संभव हो तो आज अच्छे से आराम कर लें,इससे आप कल काम करने के लिए तैयार हो पायेंगे। ठंडे पेय पीने से बचें। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आपको कहीं न कहीं यह महसूस होना शुरू हो गया है कि किसी के साथ रोमांटिक तरीके से जुड़ने में दिक्कतें ज्यादा हैं और संतुष्टि भी कोई नही है फिर भी आपकी जिन्दगी में कोई एक अलग सा व्यक्ति आने वाला है जो एक बार फिर आपको विपरीत लिंग के लोगों के बारे में दुबारा सोचने पर मजबूर करेगा। अपने आपको निराश न होने दें , सब्र का फल मीठा होता है और सब्र रखने से आपको भी मीठा फल जरूर मिलेगा। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
कुछ समय से आप झूठ बोल रहे है। आज आप आय के नए तरीकों का लाभ उठाने के लिए अपने निर्णय में नयापन ला सकते हैं। आप में अपनी ताक़त या कुर्सी का आनंद लेने के लिए दीवानापन रहेगा और वह काफी सशक्त होगा। आपकी वित्तीय स्थिति किसी भी अन्य दिन की तरह सामान्य रहेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »