18 Apr 2024, 21:35:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 24 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2020 12:06AM | Updated Date: Aug 24 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपके निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा। किसी भी तरह के विवाद से बचें .आपका स्पष्टीकरण मुद्दों को जटिल ही करेगा। आप कुछ नया सीखना चाहते हैं,इससे आपको औरो के मुकाबले तरजीह मिलेगी,चाहे आप केवल साधारण रूप से गिटार ही सीखें। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपमें अपने करीबियों के लिए अपना जीवन अर्पण कर देने तक की भावना है। इस भावनात्मक जोश की ऊर्जा को खुद अपने शरीर के भले के लिए प्रयोग भी करके देखें क्योंकि इसे भी तो आपके प्रिय की सूची में आना चाहिए। अपनी सब जरूरतों का ध्यान रखें क्योंकि शरीर के प्रति प्यार जाहिर करने का यही एक तरीका है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अगर आपका शरीर ही ठीक नही होगा तो आपके पास करीबियों को अर्पण करने के लिए जीवन भी नही होगा। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन रोमांस के लिए बहुत अच्छा है। आप किसी अन्तरंग योजना से किसी खर्चीली सरप्राइज से उन्हें खुश और चकित कर देने की योजना बना सकते हैं। आपको भी शायद बदले में उनसे कोई ऐसे ही सरप्राइज मिले। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है , इसका पूरा लाभ उठाने के लिए कुछ एकांत समय बिताने की योजना बनाएं। अगर परिवार बढाने के बारे में सोच रहें हैं तो यह सर्वोतम समय है। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
अपने बेकार हो गए प्रयासों से निराश न हो , आपको फिर से खड़े होकर प्रयास और कार्य करने की जरुरत है ! बेशक आपके द्वारा दी गयी जानकारियों से अहम मुद्दों का हल न निकला हो , लेकिन आपको इससे कुछ जटिल विवरणों की एक बेहतर जानकारी मिलेगी। आप आज के दिन का आनंद ले क्यों की अतीत के निवेश से आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »