17 Apr 2024, 02:00:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अगर आपके हाथों में भी हैं ऐसी रेखाएं, तो आपको जीवन भर भोगना पड़ेगा…

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2020 12:32AM | Updated Date: Aug 22 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपके हाथों की रेखाओं में ऐसे कुछ संकेत छुपे होते हैं जो इंसान के भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं। जिस तरह से हाथ में भाग्य रेखा, सूर्य रेखा या ह्रदय रेखा होती है, वैसे ही कई चिन्ह होते हैं। आइए आज इन्हीं चिन्हों को पहचानने की कोशिश करेंगे।

जानें कैसा होगा भविष्य :

1. कई लोगों के हाथ में जगह-जगह क्रॉस का निशान बना रहता है। ये निशान यदि आपकी हथेली में बहुत हो तो आपके लिए ये संघर्ष का संकेत होगा।

2. यदि आपके हाथ में शनि पर्वत या सूर्य पर्वत ऊंचा हो तो वह बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन यदि यहां कोई क्रॉस बन जाए तो समझ लें ग्रहों की सारी अच्छाई अब संकटों में तब्दील हो जाएगी।

3. यदि भाग्य रेखा पर क्रॉस बन जाए तो आपका भाग्य बनते-बनते ही बिगड़ जाएगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी संकट में पड़ सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिल सकेगा।

4. यदि बुध पर्वत उच्च का हो, लेकिन यदि वहां क्रॉस बन जाए या कई रेखाएं वहां से एक दूसरे को काटती नजर आएं तो वह आपके हित में नहीं होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »