20 Apr 2024, 13:52:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 22 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2020 12:11AM | Updated Date: Aug 22 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज आप हर किसी पर विश्वास करने के मूड में रहेंगे। इसका नुक्सान यह है की आप किसी ऐसे आदमी के साथ भी अपनी बाते साझी कर सकते हैं जो दिल से आपका भला नही चाहता। इसीलिए पहले इस आदमियो के बारे सही से छानबीन कर लें। अगर आप पिछले कुछ समय से कार्यस्थल या घर पर किसी की बातो से असहमत हैं तो आज दोस्ती का हाथ बढाने के लिए अच्छा समय है। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज खुद को थोडा अनियंत्रित सा महसूस करेंगे ,काफी मेहनत भरे वर्कआउट सेशन के बाद आप खुद को चोकलेट का तोहफा देने वाले हैं लेकिन इसी पर तो आपको नियंत्रण करना है। चोकलेट केक की बजाय कुछ कम कैलोरी वाला मीठा खाएं। अगर आप जिम प्रशिक्षक की बताई हुई डाइट पर नही चलेंगे तो आपको शेप में आने में बहुत समय लग जाएगा। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज आप अपने प्यार के लिए अपने मन को टटोल कर देखेंगे। पहले आप के प्यार और रिश्तो में बचपना दिखाई देता था परन्तु अब प्रेम और रिश्तो में आप का दृष्टिकोण कहीं अधिक समझदार और परिपक्व हो गया है। अब आप में स्पष्ट रूप से यह विचार विद्यमान होगा की आप इस रिश्ते और अपने साथी से क्या चाहते है और बदले में आप उसे कितना दे सकते है। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन अपने व्यावसायिक और वित्तीय गतिविधियों में बदलाव लाने का दिन है , इसलिए अगर कुछ इस तरह की आपकी योजना है तो अपने आप को तनावमुक्त रखे। आप अपना दृष्टिकोण प्रभावी ढंग से शीर्ष प्रबंधकों के समक्ष रख पाने में समर्थ होंगे। यह अपने नियोक्ता से अपनी आय को बढ़ाने का उपयुक्त मौका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »