16 Apr 2024, 18:09:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 22 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2020 12:10AM | Updated Date: Aug 22 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है। आप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं। अब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं,अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत आज बहुत अच्छी है और इसे अच्छी बनाये रखने के लिए आपको हर रोज सुबह हलकी-फुलकी एक्सरसाइज करने की आदत डालनी होगी। आज इसकी तरफ पहला कदम बढाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। आप शाम तक दांत में दर्द महसूस कर सकते हैं। अपनी अच्छी सेहत को बनाये रखने के लिए आपको अपने खाने का पैटर्न तुरंत ही बदलना होगा। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज परिवार के साथ कोई कार्यक्रम बनाएं। आप पिछले समय में अपनी व्यस्ततता क एच्लते परिवार को बहुत कम समय दे पाए हैं। अब समय आ गया है कि आप अपनी उस कमी को दूर कर लें। चाहे आप कितने भी व्यस्त हों ,आपको परिवार के साथ पिकनिक आदि की योजना बनानी चाहिए ,बहुत मजा आएगा। घुड़सवारी या तैराकी आदि की योजना भी बना सकते हैं। इस मजेदार समय में प्रकृति के नजारों का आनंद लेना न भूलें। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है जो की आपके क्षेत्र से अलग होगा। आपको दोनों क्षेत्रो को आपस में तोलना होगा ताकि आप सही करियर का निर्णय ले सके , हालाँकि ये आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा पर आप पूरी तरह से अपना कार्य क्षेत्र को न बदले। आप अपने परिवार या अपनी जीवन संगिनी का मत भी ले सकते है की कौन सा कार्य क्षेत्र आपके लिए उपयुक्त रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »