28 Mar 2024, 20:26:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 14 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 12:07AM | Updated Date: Aug 14 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। अब कोई भी बदलाव नई सफलता ही लाएगा। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी उर्जा आपको काफी उत्साही मनोवृति में रखेगी। आप पिछले कुछ समय से व्यायाम का अभ्यास नही कर पा रहे थे और इस कारन काफी बैचैन महसूस कर रहे थे ,आज का दिन वही सब शुरू करने के लिए काफी अच्छा दिन है। आप स्वास्थय को अपनी जीवनशैली का एक अंग बनाना चाहते हैं और आज आप इसके लिए प्रयास शुरू करेंगे। व्यायाम करते हुए सही तरीके का पालन करना बहुत जरूरी है नही तो आपको छोटी-मोटी चोट लग सकती है। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
बाहर जाएँ और अपने प्रिय के साथ कुछ साहसिक करने की योजना बनाएं। आप जो कुछ भी करेंगे , आपको बहुत मजा आयेगा। इससे आप और आपके पार्टनर के बीच चल रहे तनाव में कुछ कमी आने की उम्मीद है। आपको अपने नए अनुभवों और भावनाओं को अपने पार्टनर के साथ बांटना अच्छा लगेगा। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में वापस स्थापित होंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे और अभी तक आप अपने कार्य और पद की तुलना में काफी अल्प आय प्राप्त कर रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »