29 Mar 2024, 14:56:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 09 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 12:04AM | Updated Date: Aug 9 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आपकी सोच आज अद्भुत रूप से साफ़ और स्पष्ट है और आज आप अपने कार्यों के आने वाले समय में लाभ का बिलकुल ठीक अंदाजा लगा पायेंगे। इसीलिए आज का दिन आपके रास्ते में आने वाले अवसरों और निवेश का मुलांकन करके किसी सही निर्णय पर पहुंचने के लिए बिलकुल ठीक है। आप आज अपने आसपास के लोगों में से भी अपने शुभचिंतकों को पहचान पायेंगे। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पूरी तरह अलग जलवायु वाले किसी स्थान पर यात्रा की योजना बना रहे हो। अगर किसी गरम जलवायु वाली जगह पर जा रहे हो तो चाहे पसंद हो या न हो,खूब खीरा खाएं। अगर जलवायु ठंडी हो तो विशेष ध्यान रखें और बहुत सारे गरम ऊनी कपडे पहनकर अपने शरीर में ठंड को घुसने से बचाएं। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आपकी किसी आकर्षक अजनबी से अजीब और छोटी सी मुलाकात हो सकती है ,आप आसानी से अपनी मीठी बातों और आकर्षण से उन्हें अपनी तरफ खीच पायेंगे और उनके साथ इन्वोल्व भी हो जायेंगे लेकिन ऐसे संबंधों को किसी रिश्ते में तब्दील होने की उम्मीद मत कीजिये। कोई गहरा अर्थ तलाश करने की जरुरत नही है। फ़्लर्ट का मौसम है और आप अभी इसका मजा ले सकते हैं। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
अगर आप बेरोजगार हैं, तो एक अवसर आज आपके दरवाजे पर अपनी दस्तक दे सकता है। दोनों हाथों से इसे ले। आपके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। कृपया करके मुफ्त सलाह प्रदान करने वालो से दूर रहे। आप नौकरी पाने के पश्चात अपनी ईमानदारी और समर्पण दिखाए। आपको एक नए क्षेत्र से अवसर प्राप्त हो सकता है। विभिन्न क्षेत्रों से आप अपने लिए नौकरियों खोजे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »