17 Apr 2024, 03:28:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 06 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2020 12:05AM | Updated Date: Aug 6 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज के दिन आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं रहेंगी। आप अपने वर्त्तमान घर या नौकरी में बदलाव का फैसला ले सकते हैं। कशमकश में न रहें , बदलाव होना अच्छा ही रहेगा। आपको किसी ऐसे आदमी से बात करके अप्रत्याशित सहायता मिल सकती है जो चुपचाप आपकी भलाई चाहता रहा है। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
ऐसा लगता है जैसे आप अपने बनाये फिटनेस कार्यक्रम के अनुसार चल पाने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं,चिंता न करें ,आप जल्द ही अपनी पुरानी शेप वापस पा लेंगे। इसके अलावा ,आपकी सेहत भी अच्छी है। इसके लिए बस वैसे ही उत्साही बने रहने की जरुरत होगी जैसे आप इस समय हैं। पिछले कुछ समय से आपकी त्वचा पर टेन आ गया है,इसीलिए इसे फलों के अर्क से रगड़कर साफ़ कर लें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है कि आपको काफी मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ सकता है लेकिन यह समय वास्तव में इतना बुरा नही होगा। आप हाल फिलहाल ही किसी की और आकर्षित हुए हैं लेकिन आप दोनों ही एक दुसरे को अभी अधिक महत्व नही दे रहे। आप उनके बारे में सोचते हैं और अगर आप छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज कर सकें तो यह आपके लिए जिंदगी का यादगार रिश्ता बन सकता है। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज आपको नौकरी की संभावनाओं के बारे में कुछ अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी पसंद की कंपनियों में एक साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है। आज उभरते हुए लेखकों के लिए यह एक महान दिन हो सकता है क्यों की आपके लेख या आपकी पुस्तक प्रसिद्ध प्रकाशक के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »