26 Apr 2024, 02:17:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 06 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2020 12:04AM | Updated Date: Aug 6 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आज चलते हुए सावधान रहें। हलकी खरोचें आ सकती हैं। न चाहते हुए भी आप किसी करीबी को बातों-बातों में नाराज कर सकते हैं। आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा। सिनेमा या किसी और मनोरंजक कार्यकलाप में समय बिता सकते हैं। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप अपने व्यस्त जीवन में भी सही तरीके से व्यवस्था बनाये रखने की अपनी काबिलियत को तभी तक बनाये रख सकते हैं जब तक आप संतुलित खाना खाएँ,नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और अपनी शारीरिक आवश्यकताओं का अच्छी तरह से ध्यान रखें। एक्सरसाइज न छोड़ें। अगर किसी दिन खाना न भी बना सकें तो रेस्टोरेंट में खाने या फ्रोजन खाने से बचें,ऐसी स्थिति में उबला हुआ खाना खा सकते हैं। आप स्वास्थ्यकर जीवनशैली से बस एक कदम दूर हैं। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आपका आज का दिन बदलाव , क्रांति और उत्कट भावनाओं के नाम रहेगा। आप अब हाथ पर हाथ धरकर बैठने और किस्मत के भरोसे रहने की बजाय खुद कुछ करना चाहेंगे। आपकी कोशिशें लक्ष्य की ओर केन्द्रित होंगी। आपकी भावनाओं की तीव्रता से आपके पार्टनर भी प्रभावित होंगे। रोमांटिक मामलों में आपको अपने दिल की सुननी चाहिए। ये आपके जीवन को एक नयी दिशा देंगे। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज के दिन विधार्थियो , युवा बेरोजगारो और स्वनियोजित व्यवसायियों के लिए काफी करियर अवसर आयेंगे। आप एक ऐसी परियोजना के भागीदार बन सकते है जिससे आपके करियर की दिशा परिवर्तित हो सकती है और काफी समय से आपको इसकी तलाश भी थी। आपको इस अवसर का उपयोग काफी समझ के साथ करना है क्यों की ये अवसर जीवनभर में यदा कदा ही मिलता है और ये काफी महत्वूर्ण भी है। आपके पुरे करियर की दिशा इस अवसर से परिवर्तित हो सकती है। ये परियोजना विदेश से संभन्धित हो सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »