19 Apr 2024, 20:41:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 06 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2020 12:04AM | Updated Date: Aug 6 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
संचार कुशलता आपकी विशेषता है,आप किसी दोस्त या करीबी से आज कोई ऐसी बात बांटना चाहेंगे जो आप काफी लम्बे समय से सोच रहे हैं। आज अपने गुस्से और निराशा को बाहर निकलने दें। बात करते हुए कोई समाधान भी मिल सकता है ,लेकिन बातें दिल खोलकर करें। दिन के अंत में कोई चोंकाने वाली खबर मिल सकती है। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अब आपके लिए खुद को संवारने और खुद का ध्यान रखने का समय है। आप अपनी अच्छी सेहत को हलके में लेते रहे हैं लेकिन अब आपको यह समझना होगा कि छोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देने से वे भविष्य में बड़ी समस्याओं में बदल जायेंगी। आप आज तक किसी भी स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफ में घरेलू नुस्खों से ही काम चलाते रहे हैं और इससे आपको फायदा भी हुआ है लेकिन अब आपको अपनी समस्याओं के संतोषजनक समाधान के लिए डॉक्टर की मदद लेनी पड़ सकती है। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आज आप एक नया सम्बन्ध बना सकते हैं। आप इसके बारे में काफी गंभीर रहेंगे और सम्भावना है कि यह लम्बा चलेगा। आपका कोई ख़ास आपको काफी प्यार करेगा और आप भी उसे प्यार करेंगे हालाँकि परिवार के बीच में आने के कारण कुछ समस्याएँ हो सकती हैं। इसके साथ साथ कुछ अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियाँ भी इस सम्बन्ध की गहराई को परखने के लिए सामने आएँगी। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आप सक्रिय हैं और आज आपकी सक्रिय प्रकृति आपको शीर्ष पर रखेगी। आप सभी गतिविधियों के केंद्र पर हैं। आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। बस अपनी गति को बनाए रखने और आगे बढ़ते रहे। अब भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत कुछ है। आप अपने कार्य क्षेत्र को व्ययवस्थित रखें और समय-समय पर अपने दस्तावेजों को देखते रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »