19 Apr 2024, 20:36:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 04 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2020 12:12AM | Updated Date: Aug 4 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आप अपने घर की साज सज्जा ,कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों पर काफी खर्च कर सकते हैं। हालाँकि आप अपने खर्च को फिजूलखर्ची की सीमा तक पहुचने से पहले नियंत्रित कर पायेंगे। अपने किसी ख़ास को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं,जो उसे बहुत अच्छा लगेगा। हालांकि अपनी भावनाओं को बोलकर व्यक्त करने से आपकी बात अधिक सार्थक लगेगी। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपका शारीरिक स्वास्थय तो पिछले कुछ समय से अच्छा है लेकिन मानसिक तनाव बढ़ रहा है ,आपको जल्दी से जल्दी इसका समाधान खोजना चाहिए। करियर सम्बन्धी कुछ बदलाव भी आपको करने चाहिए,नही तो इस सारे तनाव का आपकी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। आप राहत के लिए कुछ तकनीक और व्यायाम अपना सकते हैं,स्वास्थ्यकर भोजन से भी काफी अंतर दिखेगा। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
अब समय आ गया है कि आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर उन सारे मुद्दों को सुलझा लें जो अबी हाल फिलहाल दोनों को परेशान करते आ रहे हैं। ये बातें आप दोनों की भावनाओं और एक दुसरे के प्रति समर्पण को लेकर हो सकती हैं। यह सामान्य से दिखने वाले घरेलू मुददों के बारे में भी हो सकती हैं जिसे आप दोनों नजरंदाज कर रहे हो। सच बात यह है कि अब आप दोनों को मिलकर ही कोई कदम उठाना होगा। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज आप एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्यों की काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। आप एक के बाद एक काम के कारण अपने आपको एक दुष्चक्र में फंसा हुआ महसूस करेंगे। अपनी प्राथमिकताएं तय करे और यदि संभव हो तो एक ब्रेक ले या संक्षिप्त समय अपने लिए निकाले। आपकी वितीय स्थिति काफी मजबूत है और आपको अपने पैसे के निवेश पर ब्याज भी प्राप्त होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »