25 Apr 2024, 22:47:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 04 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2020 12:09AM | Updated Date: Aug 4 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल

आज आप किसी के अहसान का बदला उतारने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे। यह कदम मानसिक ,वित्तीय या आध्यात्मिक हो सकता है लेकिन इसका अर्थ यह नही है कि आप आज अपने सारे अहसान उतार पायेंगे लेकिन आपको कम से कम यह संतुष्टि जरूर होगी कि आप ऐसा करने की दिशा में कदम तो उठा रहे हैं। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। 

 

मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

सांस सम्बन्धी दिक्कतें आज आपको परेशान करेंगी,जिनको अस्थमा है उन्हें विशेष सावधान रहना होगा और सभी एलर्जी वाले कारको जैसे धुल-मिटटी आदि से बचना होगा। ठंड भी लग सकती है अगर आपने शुरू में ही ध्यान नही दिया। मौसम के अनुसार विशेष सावधान रहें। अगर आपको पिछले कुछ दिनों से शारीरिक तकलीफ है तो आपको आज इसका पता चल पायेगा। 

 

मेष प्यार और संबंध राशिफल

आज का दिन जुनून के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है। आप पिछले कुछ दिनों से बचाव की मुद्रा में थे और अपने प्रेम सम्भंधो में काफी संयमित थे , पर आपको ये एहसास होगा की ये पर्याप्त नहीं है , बल्कि आपको अपनी दीवानगी से भरा स्वभाव दिखाना होगा और आप अपने प्यार को खिलता हुआ देखेंगे। आपका साथी आश्चर्य चकित हो सकता है , लेकिन वो बड़ी ही उत्साहित प्रतिक्रिया की मुद्रा में आपको जवाब देगा/देगी। 

 

मेष कैरियर और धन राशिफल

अप्रत्याशित धन की प्राप्ति के आज योग बन रहे है। आपको ऐसे धन की प्राप्ति हो सकती है जिसके बारे में आपने सोचना छोड़ दिया था। आज आप अपने निष्क्रिय निवेश के ऊपर भी ध्यान दे क्योकि वहा से भी आपको शुभ सन्देश मिल सकता है। अगर किसी ने आपसे उधार लिया है और जिसे आप लगभग भूल चुके है वहा से भी धन प्राप्ति का शुभ सन्देश मिल सकता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »