19 Apr 2024, 07:50:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

रक्षा बंधन पर बना विशेष संयोग, ये है राखी बांधने का सही तरीका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 12:16AM | Updated Date: Aug 3 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंबे समय के  बाद इस बार रक्षा बंधन के दिन  बन रहा विशेष संयोग बन रहा है।  इस साल सावन के आखिरी सोमवार पर सावन पूर्णिमा व श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। यह बहुत ही उत्तम संयोग है। रक्षा बंधन पर बन रहे ये संयोग बहुत ही लाभदायक होंगे। इस दिन तीन  विशेष संयोग बनने पर बहन-भाइयों को विशेष लाभ मिलेंगे । 3 अगस्त को सुबह 6:51 बजे से ही सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू हो रहा है। यह योग बहुत ही फलदाई होता है। इसके साथ ही रक्षा बंधन पर तीन अगस्त को प्रातः उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और 7:18 बजे से श्रवण नक्षत्र रहेगा। जो रक्षाबंधन की दृष्टि से अति उत्तम है।

दो अगस्त रात 8.36 से तीन अगस्त सुबह 8.31 बजे तक भद्रा काल रहेगा। इस समय राखी बांधना शुभ नहीं है। रक्षा बंधन के लिए सुबह 8.31 बजे से रात 8.20 बजे तक विशेष मुहूर्त रहेगा । इस दौरान बहन अपनी भाई को किसी भी समय राखी बांध सकेंगी। ज्योतिषाचार्य इस साल राशि के अनुसार बहनों को राखी बांधने की सलाह दे रहे हैं। ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार लेकिन इस दिन राहु काल सुबह 07:30 से 9 बजे तक रहता है। इस कारण से 9 बजे के बाद जब शुभ चौघड़िया मिल जाए तब रक्षा बंधन का कार्य करना अति उत्तम होगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »