25 Apr 2024, 12:36:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 03 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 12:08AM | Updated Date: Aug 3 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आज आपके मुख्य शब्द आराम और राहत रहेंगे। आप पिछले कुछ दिनों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब इस मेहनत का आनंद लेने की बारी है ,बहुत बड़ी पार्टी ना रखें। छुट्टी का दिन शांति से बिताएं। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको यह बात समझ आ जायेगी कि केवल जीवनशैली में छोटे छोटे बदलाव लाने भर से ही आप अधिक खुशहाल और स्वस्थ जीवन बिता सकते हैं। जिस आदत के बारे में आप जानते हैं कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है ,उसे छोड़ दें। आप अपने भीतर उसे छोड़ने की ताकत महसूस कर सकते हैं। अगर आप पहले से ऐसी कोई आदत छोड़ चुके हैं तो अब आपको इन बदलावों का अच्छा असर अपने शरीर और मन दोनों पर दिखना शुरू हो जाएगा। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज अपने साथी के द्वारा आप आश्चर्य चकित हो सकते है। आपको महंगे उपहार या असाधारण तरीके से अपने साथी से वार्तालाप करने का मौका मिलेगा जिससे की आप अपने प्यार को पुनः पाएंगे या जानेंगे। अगर आप अकेले है , तो आपका प्यार एक ऐसी जगह खिल सकता है , जहा इसकी संभावना नहीं के बराबर है , पर इसे अकल्पनीय न समझे। संभावना है , की आपको इस जगह से ऐसे रिश्ते की प्राप्ति हो सकती है , जो की पूर्ण होगा और जिसके बारे में आपने सोचा भी न होगा। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज कार्यस्थल पर कई अलग तरह की स्थितियां आपके समक्ष आएंगी और आप इसके लिए बाध्य होगे की आप स्थितियों के अनुसार सही निर्णय लेकर आगे बढे। आज आपके काम की नैतिकता के लिए अतिरिक्त ध्यान देने की जरुरत है। अपने सहकर्मियों के साथ न चलने के कारण कुछ तनाव की स्थितियां सामने आ सकती है , लेकिन अपने मालिक की नजरो में आप आएंगे और उनका भरोसा भी जीतेंगे और इस चीज़ के कारण आपके करियर पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »