19 Apr 2024, 12:35:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 03 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 12:06AM | Updated Date: Aug 3 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आज आप किसी के अहसान का बदला उतारने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे। यह कदम मानसिक ,वित्तीय या आध्यात्मिक हो सकता है लेकिन इसका अर्थ यह नही है कि आप आज अपने सारे अहसान उतार पायेंगे लेकिन आपको कम से कम यह संतुष्टि जरूर होगी कि आप ऐसा करने की दिशा में कदम तो उठा रहे हैं। इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काम के पीछे इतने पागल हैं कि कई बार तो अपनी उपलब्धियों पर खुश होना भी भूल जाते हैं। इनसे खुशी महसूस करने के लिए,एक बनाएं और उनके उत्तर ढूँढें। प्रश्न इस तरह के हो सकते हैं-क्या घर में आपके पसंदीदा फल मौजूद हैं ?क्या आपकी अलमारी में आपके मनपसंद कपडे हैं ?इसके बारे में भी सोचें कि आप कैसे दिखते हैं?
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने पार्टनर के साथ बेहतर समझ बनाने के बारे में खुद से सवाल कर सकते हैं। आप इसी समय किसी और से भी प्रभावित हैं लेकिन यह केवल यह एक क्षणिक आकर्षण है। आपका पार्टनर बहुत अच्छा है और आपको इन्ही के साथ रहना है। अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएं इससे आप शांत रह पायेंगे। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
छात्रों के लिए, यह किसी भी परीक्षा में उतरने लिए एक अच्छा दिन है। सफलता आपके साथ है। पेशेवरों के लिए, आपके कार्य स्थल पर एक सकारात्मक दिन होगा। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा। अगर आपको लगता है की वेतन वृद्धि के लिए आज का दिन उपयुक्त है तो अपने उच्च अधिकारियो से बात करने का दिन आज अच्छा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »