29 Mar 2024, 16:45:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए घर में ये चीजें, होता है आर्थिक नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 12:28AM | Updated Date: Aug 2 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अक्सर लोग घर बनाने और सजाने के लिए वास्तुशास्त्र की मदद लेते हैं। वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि आखिर घर में कौन-सी चीजें रखना शुभ होता है और किन चीजों से नकारात्मकता आती है। लेकिन कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी चीजें भी रख लेते हैं, जो हमारे जीवन में बुरा प्रभाव डालती हैं। कहते हैं कि इससे घर में बरकत नहीं होती है और आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। जानिए वास्तुशास्त्र के अनुसार, ऐसी कौन-सी चीजें हैं जो दुर्भाग्य लाती हैं। जिनको घर में रखने से बचना चाहिए।

1. वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में टूटी कुर्सी या मेज नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे आर्थिक तरक्की में बाधा आती है।

2. कहते हैं कि घर में फटे-पुराने कपड़े होने से मन में बुरे विचार आते हैं। ऐसे में पुराने कपड़ों को दान कर देना शुभ होता है।

3.. घर में टूटे इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी रखना शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और साथ ही लक्ष्मी का आगमन नहीं हो पाता है।

4. घर में मकड़ी के जाले भी शुभ संकेत नहीं देते हैं। माना जाता है कि मकड़ी के जाले होने से अच्छे दिन खराब दिनों में बदल सकते हैं। इसलिए घर की साफ-सफाई हर दिन करनी चाहिए।

5. घर में कभी भी युद्ध की तस्वीरें, नटराज की तस्वीर, ताजमहल की तस्वीर और डूबते जहाज की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन तस्वीरों से पारिवारिक कलेश होता है। इसके साथ ही घर की सकारात्मक ऊर्जा नकरात्मक ऊर्जा में भी बदलती है।

6. वास्तु में बंद पड़ी हुई या टूटी हुई घड़ी को शुभ नहीं माना गया है। कहते हैं कि बंद या खराब घड़ी प्रगति में बाधक होती है। इसलिए घड़ी को ठीक करा लेना चाहिए या फिर घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »