29 Mar 2024, 18:44:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन राशियों के लोग बनते हैं सबसे अच्‍छे जीवनसाथी, झट से बना लें रिलेशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 12:15AM | Updated Date: Aug 2 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जीवन में प्यार हर किसी को होता है लेकिन अच्छा जीवनसाथी पाना आसान नहीं है, लेकिन ज्योतिष में कुछ ऐसे संकेत दिए गए हैं जिन्हें जान या समझ कर आप अच्छे जीवन साथी का चयन जरूर कर सकते हैं। ज्योतिष में चार राशियों के जातकों को सबसे अच्छे जीवन साथी का टैग दिया गया है। अब यदि आपका जीवन साथी इन चार राशियों में से एक है तो आप खुद को खुशकिस्मत मान सकते हैं।

इन राशि के जातक होते हैं अच्छे पति-पत्नी :

1. कर्क राशि का अगर आपका जीवनसाथी है तो आप खुद को खुशकिस्मत मान सकते हैं। इस राशि का जातक बेहद गर्मजोशी से भरा होता है और अपनी समझदारी के लिए जाना जाता है। ये शादी के बंधन को बहुत पवित्रता से निभाते हैं।

2. मीन राशि के जातक बेहद ही शांत स्वभाव और सौहार्दपूर्ण तरीके से रहने वाले होते हैं। ये रिश्ते में स्थिरता बनाए रखते हैं। ये टकराव से दूर रहने वाले आदर्श जीवनसाथी बनाते हैं। ये किसी विवाद की स्थिति में बेहद सहज तरीके से और शांतचित से सुगम रास्ता निकालने वाले माने जाते हैं।

3. तुला राशि वाले जीवन साथी पति या पत्नी बनने के बाद भी दोस्त की तरह से अपने साथी के साथ रहते हैं। ये बेहद दृढ़ इच्छा और पक्के व्यक्तित्व वाले होते हैं। इनके विश्वास को हिलाना आसान नहीं होता है।

4. वृश्चिक राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं, लेकिन वृश्चिक राशि का यह व्यक्तित्व या गुण कई बार धोखा खाने से बदले की भावना में भी भर जाता है। लेकिन यदि इनके साथ वफादारी की जाए तो ये वफा में सबसे ऊपर होते हैं। ये बेहतर जीवनसाथी होते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »