28 Mar 2024, 14:29:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 02 अगस्‍त 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2020 12:06AM | Updated Date: Aug 2 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आप आज रियल एस्टेट से जुडा कोई लाभकारी लेनदेन पूरा करने वाले हैं। सकारात्मक सोच आपकी शक्ति है और आपको इसका लाभ उठाना है ,आपका कोई करीबी भी आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेगा। आप आध्यात्मिक विकास के साथ साथ जीवन की भौतिक खुशियों का भी आनंद ले पायेंगे। नई सोच से समृद्धि हासिल होगी। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपकी सेहत अच्छी है क्योंकि आज आप भावनात्मक रूप से खुश हैं। आपमें आत्मविश्वास झलक रहा है Iभावनात्मक स्थायित्व और खुशी में कोई ऐसी शक्ति होती है कि वह अन्दर से बाहर तक राहत देती है। आप सकारात्मकता से भरे हैं Iआज कोई महत्वपूर्ण कार्य निबटाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। सफलता और पहचान मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं I
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज आप एक नया सम्बन्ध बना सकते हैं। आप इसके बारे में काफी गंभीर रहेंगे और सम्भावना है कि यह लम्बा चलेगा। आपका कोई ख़ास आपको काफी प्यार करेगा और आप भी उसे प्यार करेंगे हालाँकि परिवार के बीच में आने के कारण कुछ समस्याएँ हो सकती हैं। इसके साथ साथ कुछ अन्य अप्रत्याशित परिस्थितियाँ भी इस सम्बन्ध की गहराई को परखने के लिए सामने आएँगी। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
अब आपके करियर में कितनी बाधाएं आती है , इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्यों की आप उन सब बाधाओं को पार कर जाएंगे जैसे की वो कभी थी ही नहीं। सफलता अब सहजता से आएगी , लेकिन आपको अति आत्मविश्वास की भावना से बचना होगा। आपको ये एहसास करने की जरूरत है की भाग्य की भूमिका भी उतनी ही है जितनी आपकी क्षमता , लेकिन ये जरुरी नहीं की भाग्य हमेशा आपका साथ दे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »