29 Mar 2024, 16:24:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कभी नहीं होगी पैसों की कमी! ऐसे करें गणेश पूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2020 12:56AM | Updated Date: Jul 30 2020 12:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है। शास्त्रों में मंगल कार्य में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करना अनिवार्य बताया गया है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहते हैं। सारे दुखों और कष्टों को हरने वाले भगवान गणेश की बुधवार को पूजा की जाती है। माना जाता है कि भगवान गणेश की उपासना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और बुद्ध दोष भी दूर होता है। कहा जाता है कि गणपति की पूजा करने से कष्ट, बाधाएं, संकट, रोग और दरिद्रता भी दूर होती है। 

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के सरल उपाय-

1. बुधवार के दिन गणपति को सिंदूर चढ़ाना उत्तम माना गया है। कहते हैं कि भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।

2. बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाना भी उत्तम माना गया है। कहते हैं कि इससे गजानन की कृपा मिलती है।

3. कहा जाता है कि भगवान गणेश को घी प्रिय है। माना जाता है कि पूजा के दौरान घी का इस्तेमाल करने से गणपति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कहा जाता है कि पूजा में घी का इस्तेमाल करने से बुद्धि भी प्रखर होती है।

4. माना जाता है कि बुधवार को गणेशजी की उपासना से सुख-सौभाग्य बढ़ता है और सभी तरह की अड़चनें भी दूर होती हैं।

5. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, बुध दोष से मुक्ति के लिए गरीब को मूंगदाल दान करना चाहिए।

6. कहते हैं कि बुधवार के दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाने और दुर्वा अर्पित करने से धन-संपदा में बरकत होती है। 

गणेश पूजा मंत्र- वक्र तुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभनिर्विघ्नं कुरुमेदेव सर्वकार्येषु सर्वदा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »