20 Apr 2024, 18:13:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन चार राशि वालों को हमेशा प्राप्त होता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2020 12:47AM | Updated Date: Jul 30 2020 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मां लक्ष्मी को सभी प्रसन्न करना चाहते हैं। माता लक्ष्मी वैभव और यश की देवी हैं। वह जिस पर मेहरबान हो जाती हैं उस पर धनवर्षा हो जाती है। आज हम आपको उन 4 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर सदा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

वृष : राशि चक्र में दूसरी नंबर की राशि वृष है। वृष राशि के जातकों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है। इस राशि के लोग कभी भी धन की कमी महसूस नहीं करते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र ग्रह को वैदिक ज्योतिष में सुख, धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है।

कर्क : इस राशि वालों पर मां लक्ष्मी की आशीर्वाद बना रहता है। कर्क राशि के जातकों को अमीर बनने और ऐशो आराम से जीवन जीने का मौका मिलता है। ये काफी मेहनती और दृढ़ निश्चय वाले लोग होते हैं। जो मन में ठान लिया उसे वह जरूर पूरा करते हैं।

सिंह : सिंह राशि के जातकों पर भी मां राशि का आशीर्वाद रहता है। सिंह राशि वाले काफी मेहनती और कार्य कुशल होते हैं। यह अपनी लग्जरी जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी परिश्रम करते हैं। इस राशि के जातकों में नेतृत्व करने की क्षमता काफी होती है। ये कठिन से कठिन काम को करने में नहीं घबराते हैं।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि राशि के जातकों में पैसे बनाने की काफी लालसा रहती है। ये लोग काफी मेहनती होते हैं। इन्हे कभी भी आर्थिक परेशानियां नहीं आती। ये हर एक समस्या का हल खोज निकालते हैं। इनके पास पैसा खुद ही चलकर आता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »