19 Apr 2024, 18:41:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल : 'मकर' राशि के जातकों का 27 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2020 12:17AM | Updated Date: Jul 27 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल

आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरूकर लें,आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी। आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी। 

 

मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

आज आप जरुर किसी अभ्यास कक्षा या नियमित व्यायाम में भाग लेंगे। अगर आप पिछले कुछ दिनों से अपने स्टैमिना में सुधार करने या वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो शुरुआत के लिए आज से बेहतर दिन नही हो सकता। आपको अपने स्वास्थ्य सम्बन्धी संकल्प को बनाये रखने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी। आप पहले से भी अधिक सख्त कार्यक्रम अपने लिए चुन सकते हैं। 

 

मकर प्यार और संबंध राशिफल

आप अपने प्रेम से संभंधित रिश्तो में कड़वाहट और जटिलताएं तलाश सकते है , जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। आप अपने साथी पर विश्वास करने में असमर्थ महसूस कर सकते हैं और अपने रिश्ते को तोड़ने के बारे में भी सोच सकते है। हालांकि, संभावना है की अपने साथी के बजाय मुद्दे आप में ही निहित है और कोई भी कदम उठाने से पहले विश्लेषणात्मक तौर पर जरूर सोचे। 

 

मकर कैरियर और धन राशिफल

आप आभूषण या कुछ बहुमूल्य रत्नो या मॉडलिंग या उस तरह के समान पेशे से जुड़े हुए है। आपको अपने व्यापारिक गतिविधियों या किसी समारोह के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके सफल होने के आसार हैं, इसलिए चिंता छोड़ो और आगे बढ़ो। आपको अपनी उम्मीदों से कहीं अधिक पैसे की प्राप्ति होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »