24 Apr 2024, 11:01:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शायद आप नही जानते होंगे रक्षाबंधन से जुडी ये बातें, भाई को ही नहीं बांधी जाती हैं राखी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2020 12:35AM | Updated Date: Jul 26 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रक्षाबंधन एक पवित्र प्रेम का त्यौंहार है यानि भाई-बहन का प्यार। भारतीय संस्कृति के प्रमुख त्यौहारों में रक्षाबंधन का नाम भी शामिल है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, हालांकि हर जगह ऐसा नहीं होता है।

रक्षाबंधन से जुड़ीं कुछ रोचक जानकारी :

1. सामान्य तौर पर राखी केवल बहनें भाई को ही बांधती है, हालांकि कई बार देखा गया है कि ब्राह्मणों, गुरुओं और नेता या प्रतिष्ठित व्यक्ति, घर-परिवार के सदस्यों को भी रक्षा सूत्र बांधा जाता है।

2. कई स्थानों पर न केवल भाई, गुरु, ब्राह्मण आदि को राखी बांधी जाती है, बल्कि देवी-देवताओं, वृक्षों अदि को भी राखी बांधने की परंपरा है।

3. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जो कि एक बहुत बड़ा संगठन है, संघ के पुरुष इस दिन भाईचारे के लिए ये एक दूसरे को भगवा रंग की राखी बांधते हैं। 

4. इस त्यौहार को यूं तो भारत समेत पूरी दुनिया में मनाया जाता है, वहीं हमारे पड़ोसी देश नेपाल में इसे अलग तरह से मनाया जाता है।

5. महाराष्ट्र में रक्षाबंधन को नारियल पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। महाराष्ट्र में इस दिन लोग नदी में स्नान के बाद जनेऊ भी बदलते हैं।

6. रक्षाबंधन के दिन राजस्थान में रामराखी और चूड़ाराखी या लूंबा बांधने की परंपरा भी है। रामराखी भगवान को बांधी जाती है, वहीं चूड़ा राखी नंदें अपनी भाभियों को बांधती हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »