19 Apr 2024, 18:31:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

झूठ बोलने में सबसे माहिर होते हैं इन 5 राशियों के लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2020 12:33AM | Updated Date: Jul 26 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्योतिष की मदद से व्यक्ति के व्यवहार उसके भविष्य आदि के बारे में जाना जा सकता है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो झूठ बोलने में सबसे माहिर होते हैं।

मिथुन : इस राशि के लोग झूठ बोलने के साथ साथ झूठी मनगढ़ंत कहानियां बनाने में माहिर होते हैं और दोहरी जिंदगी जीने वाले लोग होते हैं। ये बड़ी ही चालाकी के साथ सच को छिपा लेते हैं। दुनिया के सामने ये झूठ को रखते हैं लेकिन कोई इनका झूठ पकड़ नहीं सकता है। इन लोगों की खासियत ये होती है कि इनका बातचीत का तरीका और चार्मिंग पर्सनैलिटी को देखकर सामने वाला यह समझ ही नहीं पाएगा कि यह झूठ बोल रहे हैं या फिर सच। लेकिन कभी कभी अपनी इस आदत से ये खुद को मुश्किल में डाल लेते हैं।

तुला : तुला राशि के लोग दयालु होते हैं कि किसी सच से अगर दूसरे की भावनाएं आहत होती हैं तो ये ऐसे सच को छिपा लेते हैं। ये कभी भी दूसरों को दुखी नहीं देख सकते और ना ही उन्हें आहत कर सकते हैं। दूसरों के काम के लिए ये खुद को पूरी तरह से समर्पित कर देते हैं। इनके झूठ बोलने के पीछे ये अपना स्वार्थ नहीं साधते बल्कि दूसरों के हित को ध्यान में रख कर ये झूठ नहीं बोलते।

वृश्चिक : ज्‍योतिष के हिसाब से वृश्चिक राशि वाले लोग भी बेहद झूठे होते हैं। कैसे बातों को इधर-उधर करके लोगों के सामने एक मजबूत मनगढ़ंत कहानी पेश की जाए, इसमें ये माहिर होते हैं। ये लोग बिजनेस में रूचि रखते हैं और इसमें एक्सपर्ट भी होते हैं। अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए भी ये कभी भी झूठ का सहारा ले सकते हैं।

सिंह : सिंह राशि वाले अपनी बातों को थोड़ा प्रभावी ढ़ंग से दिखाने के लिए अपनी बातों में मिर्च-मसाला लगाने से भी पीछे नहीं हटते। लेकिन ये इस बात का ध्यान रखते हैं कि सामने वाला इनके झूठ को पकड़ ना ले। इनके झूठ को कोई इतनी आसानी से नहीं पकड़ सकता है। हर बात में झूठ का सहारा लेने की एक वजह यह भी होती है कि येखुद को सबके सामने महान साबित कर सकें।

कर्क : कर्क राशि वालों की झूठ बोलने की क्षमता की कोई तुलना नहीं होती। हालांकि ये अक्‍सर झूठ नहीं बोला करते, लेकिन मुश्किल में फंसने पर इन्‍हें झूठ बोलने में जरा भी देर नहीं लगती। जब ये झूठ बोलते हैं तो कोई व्‍यक्ति इन्‍हें पकड़ नहीं पाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »