25 Apr 2024, 10:24:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शादी के तुरंत बाद ना करें ये काम, माना जाता है अशुभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2020 12:32AM | Updated Date: Jul 26 2020 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शादी हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है। ये हमारी जिंदगी की एक अलग शुरुआत है। शादी करने की वजह से दो अनजाने परिवार एक हो जाते है। शादी एक पवित्र बंधन है जिसमें दो लोग बंधकर पूरी जिंदगी एकदूसरे के नाम कर देते है। लेकिन इसके बावजूद शादीशुदा जीवन कई बार सफल नहीं होता। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे आपको शादीशुदा जिंदगी में करने से बचना चाहिए।

1. नए जोड़े को जिंदगी की नई शुरुआत में कभी भी काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। क्योकि इसे अशुभ माना जाता है।

2. इसके अलावा शादी होने पर 6 महीने तक किसी की भी मौत पर नहीं जाना चाहिए। इसे भी अशुभ माना जाता है।

3. लड़की को सिंदूर, चूड़ा और सात पातड़ी को सवा महीने तक नहीं निकालना चाहिए।

4. शादी के बाद नए जोड़े को तीर्थ आदि पर नहीं जाना चाहिए। जिसमे उनका किसी भी तीर्थ स्थान में जाना शुभ नहीं माना जाता है।

5. माना जाता है की जिस घर में शादी होती है वहा सालभर तक सफाई के लिए नई झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए क्यूंकि इस से धन की हानी होती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »