20 Apr 2024, 19:26:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

हथेली पर हैं ये निशान तो जीवन में मिलता है सुख और ढेर सारा धन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2020 12:20AM | Updated Date: Jul 25 2020 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्योतिष विधा में हस्तरेखा ज्ञान को बेहद महत्व दिया जाता है। किसी के भी हाथ की हथेलियों की रेखाओं और अन्य निशानों के माध्यम से उस व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव आदि के बारे में जाना जा सकता है। सुख-संपदा, वैवाहिक जीवन, भाग्य, धन आदि के बारे में भी हस्त रेखाओं से जानकारी मिलती है।

1. हथेली पर कमल का निशान काफी शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति बिजनस में काफी पैसा कमाते हैं और एक सफल बिजनेसमैन बनते हैं।

2. हथेली पर स्वस्तिक का निशान व्यक्ति को काफी भगयशाली बनाता है। ऐसा व्यक्ति काफी जल्दी तरक्की करता है और उसे सफलता भी काफी जल्दी मिलती है।

3. इसी तरह हथेली पर कलश, कमंडल, त्रिभुज का निशान बना हुआ होता है। यह निशान काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोग उच्च पद पर आसीन होते हैं और समाज में आपका मान सम्मान बढ़ता है।

4. अगर किसी की हथेली पर मछली का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति काफी धनवान होता है। ऐसे लोग दयावान भी होते हैं। जल्दी से इनका दिल किसी बात पर पिघल जाता है।

5. हथेली में शंख जैसा निशान भी शुभ निशान माना जाता है। ऐसे निशान व्यक्ति को भाग्यशाली और धनवान बनने की तरफ संकेत देता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »