26 Apr 2024, 04:17:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 25 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2020 12:08AM | Updated Date: Jul 25 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज आप नए दोस्त बना सकते हैं और नए काम हाथ में ले सकते हैं। हमेशा की तरह अपने आप में यकीन बनाये रखें। इससे आप अपने लिए हर तय मंजिल तक पहुच पायेंगे। भविष्य की योजनायें बनाने के लिए बहुत अच्छा समय है,लेकिन वित्तीय स्थिति का ध्यान रखें ,जरुरत पड़ने पर ही खर्च करें। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
सांस सम्बन्धी दिक्कतें आज आपको परेशान करेंगी,जिनको अस्थमा है उन्हें विशेष सावधान रहना होगा और सभी एलर्जी वाले कारको जैसे धुल-मिटटी आदि से बचना होगा। ठंड भी लग सकती है अगर आपने शुरू में ही ध्यान नही दिया। मौसम के अनुसार विशेष सावधान रहें। अगर आपको पिछले कुछ दिनों से शारीरिक तकलीफ है तो आपको आज इसका पता चल पायेगा। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आज आप और आपका पार्टनर एक साथ मूव इन के बारे में सोच सकते हैं। एक बहुत अच्छे घर में रहने की आपकी योजना में आपके पार्टनर बहुत अच्छे से आपकी सहायता कर सकते हैं। हालाँकि मूड बदलने और खुशमिजाज बनाने के लिए ,रूटीन में बदलाव के लिए आप किसी खूबसूरत जगह पर छुट्टियाँ मनाने या किसी साहसिक रोमांचक यात्रा की योजना बना सकते हैं। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आप कुछ समय से अपनी विलम्ब परियोजनाओं के लिए धन संचित कर रहे थे और अब अपनी योजनाओ के क्रियान्वयन का ये सही समय है। जब आप कुछ वस्तु खरीदने जायेंगे तो हो सकता है की आप कुछ बड़ी एवं सुव्यस्थित चीज को देखकर उसे खरीदने की सोचे परन्तु आपको अपने बजट के भीतर रहकर ही काम करना है। व्यय आज अपरिहार्य हैं, लेकिन आज अनाव्यशक चीजों पर खर्च करने से बचे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »