24 Apr 2024, 12:12:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 25 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2020 12:08AM | Updated Date: Jul 25 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आपको दोस्तों का प्यार पाने के लिए थोडा नम्र बनना पड़ेगा। आप यह नही जानते लेकिन आपको घमंडी समझा जाता है इसीलिए यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की आलोचना करने के स्थान पर अपनी भूतकाल की गतिविधियों का विश्लेष्ण करें। यह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए इसका उपयोग जरुर करना चाहिए। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपके लिए अब स्वास्थ्य सम्बन्धी मसले बहुत महत्वपूर्ण हैं। अपने मन को अपने लिए सर्वोतम फिटनेस कार्यक्रम निश्चित करने दें। आपके पास अपने सभी मनपसंद व्यंजन खाने के कई मौके आयेंगे लेकिन अब अपने खाने को लेकर काफी सावधान रहें,नही तो खाने का आनंद लेने के स्थान पर आप पाचन तन्त्र से जुडी तकलीफों को भी न्योता दे सकते हैं। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आपका रुख अपनी लव लाइफ के प्रति काफी नरम है फिर भी आपको कई बार ऐसे स्थितियों का सामना करना पड़ जाता है जहां लोगों की बातें और भावनाएं आपको सच्ची नही लगती। आप ऐसे लोगों से बहुर प्रभावित नही होंगे। ऐसे लोगों से आपको सच्चे प्यार की उम्मीद करनी भी नही चाहिए। हाँ, वे आपके अच्छे दोस्त जरूर बन सकते हैं। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि , आप अच्छी तरह से अपने क्षेत्र में स्थापित हैं पर आज आप अपने काम में बैचैनी महसूस कर सकते हैं। किसी चीज़ को लेकर आप में असंतोष की भावना आज आपको परेशान कर सकती है हालांकि, अभी अपनी नौकरी छोड़ने का कदम बेवकूफी भरा होगा। ये क्षणिक भावनाए हैं जिससे आप गुमराह हो सकते है इसलिए आज किसी भी प्रमुख कैरियर निर्णय लेने से बचें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »