20 Apr 2024, 10:37:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना के चलते नागचन्द्रेश्वर के होंगे लाइव दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2020 1:49PM | Updated Date: Jul 22 2020 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण मध्यप्रदेश के उज्जैन में वर्ष में केवल एक दिन नागपंचमी को खुलने वाले नागचन्द्रेश्वर मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। दर्शनार्थी केवल स्क्रीन पर ही दर्शन कर पाएंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कोरोना के चलते सरकार की गाइडलाइन को दृष्टिगत रखते हुए जिला एवं मंदिर प्रशासन ने आगामी 25 जुलाई को होने वाली नागपंचमी पर्व पर भगवान नागचंद्रेश्वर के स्क्रीन के माध्यम से लाइव दर्शन की व्यवस्था की है।
 
नागचंद्रेश्वर मन्दिर में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। पूरी दुनिया में यह एकमात्र दुर्लभ नागचन्द्रेश्वर का ऐसा मंदिर है जो साल में सिर्फ एक दिन नागपंचमी पर आम दर्शनार्थियो के लिए खोला जाता है। इस वर्ष 25 जुलाई को नागपंचमी पर्व है। यह मंदिर विश्व प्रसिध्द भगवान महाकालेश्वर मंदिर के विशाल परिसर के तीसरे खंड पर स्थित है। इस अनूठे और प्राचीनतम मंदिर में विष्णु भगवान की जगह भगवान भोलेनाथ सर्प शय्या पर विराजमान हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »