19 Apr 2024, 11:01:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

भूलकर भी ना उपयोग ना करें दूसरों की ये चीजें, वरना झेलना पड़ेगा आर्थिक नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2020 12:25AM | Updated Date: Jul 22 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वास्तु के अनुसार हमारे काम में आने वाली चीजों से एक एनर्जी जुड़ी होती है जिसका हम पर प्रभाव पड़ता है। वस्तुओं से जुड़ी सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा भी होती हैं। ऐसे में जब कोई और इन चीजों का इस्तेमाल करता है तो उसमे भी नकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है। तो आइए जानते हैं दूसरों की उन चीजों के बारे में जिन्हे आपको भूल कर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

कपड़े : वास्तु के अनुसार अगर हम किसी और के कपड़े पहनते हैं तो उसकी नकारात्मक ऊर्जा हम में ट्रांसफर हो जाती है। इसलिए दूसरों के कपड़े पहनने से बचें। खास कर जब आप किसी शुभ काम में जा रहे हैं तो दूसरों के कपडे ना पहनें इस से आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।

कलम : अक्सर लोग एक-दूसरे का पेन इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो उस कलम को वापिस नहीं करते। अगर आपके पास भी किसी की कलम है तो उसे तुरंत वापिस कर दें। इस से आपको कारोबार में नुकसान झेलना पड़ सकता है।

शंख : शंख शुभता और धन की देवी लक्ष्‍मी का प्रतीक होता है। इसलिए अपना शंख कभी किसी को ना दें। इसके घर से जाने पर घर की सुख-शांति, समृद्धि भी उसके साथ चली जाती है। इस से देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। अगर किसी स्थिति में किसी को शंग देना ही पड़ जाए तो उसे वापिस घर लाकर गंगा जल से धोकर ही पूजाघर में रखें।

बेडरूम : वास्तु के अनुसार कभी भी किसी दूसरे के बेडरूम में नहीं सोना चाहिए। ये भी वास्तु दोष का कारण बनता है। इससे व्‍यक्ति के जीवन में निराशा बढ़ती है। इसके साथ ही धन संबंधी परेशानी से जुझना पड़ता है।

घड़ी : हम कई बार दूसरों की घड़ी लेकर उसे पहन लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। किसी को अपनी घड़ी देने की भूल न करें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से उस व्यक्ति की नेगेटिव एनर्जी हमारे अंदर आ सकती है। क्योकिं घड़ी बुरा और अच्छा समय दोनों दिखाती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »