19 Apr 2024, 06:30:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 21 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2020 12:08AM | Updated Date: Jul 21 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
पिछले काफी समय से जिस अटके काम को करने की सोच रहे हैं वह आज होने की उम्मीद है। खासी शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज सामाजिक और वित्तीय दृष्टि से भी लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। अपने प्रियजनों से किसी भी प्रकार के टकराव से बचें। सितारे कहते हैं की यदि आज कोई भी टकराव हुआ तो तुरंत बात बढ़ जायेगी। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से आप शारीरिक और मानसिक तनाव से काफी हद तक बच पायेंगे। आराम करना चाहें तो अपने उसी पुराने कार्यक्रम पर आ जाएँ जिसकी आप पिछले कुछ समय से उपेक्षा कर रहे हैं। आप फिटनेस सम्बन्धी किसी कार्यकालाप में भाग ले सकते हैं। घुटनों में दर्द महसूस कर सकते हैं,लेकिन घबराएं नही नही,कुछ ही दिनों में खुद ठीक हो जाएगा। नियमित रूप से व्यायाम करें। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आप भावुक और प्रेम से ओतप्रोत हैं। आप अपने साथी के साथ एक बहुत ही गहन संबंध अनुभव कर रहे है। आप दोनों एक दूसरे के साथ का आनंद लें। आज का दिन एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने का दिन है। हर रिश्ते को आगे बढ़ने के लिए उसे कुछ समय देना पड़ता है ताकि वो सही तरह से फले फुले। ऐसा न करने पर वह बहुत जल्द ही खत्म हो सकता है। अपने मित्रों और परिवार से भी मिले क्यों की उन्हें आप की जरूरत है।
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आपकी आय और कैरियर को प्रभावित करने वाले ग्रहों के बीच का गठबंधन अब अपनी मजबूत केंद्र बिंदु पर आ रहा हैं। इसका मतलब यह है की अगर आप अपने कैरियर के लिए अपने समय और ऊर्जा से कार्य करते है, तो आपकी जमा राशि को बढ़ावा मिलेगा। आप में ऐसी ऊर्जा और क्षमता है की आप और अधिक कार्य करके अपनी आय में और सुधार ला सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »