28 Mar 2024, 18:53:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 21 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2020 12:08AM | Updated Date: Jul 21 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
पिछले कुछ समय से आप जिस असंतुष्टि के दौर से गुजर रहे हैं,अंतत अब उससे बाहर आ पायेंगे। आपको खुद ही पता चल जाएगा कि आपने जीवन में अपना उत्कृष्ट प्राप्त कर लिया है और अब अपने सपने पूरे करने के लिए भी कोशिश कर सकते हैं। आप यह भी समझ पायेंगे कि अपने काम और अपनी सेहत दोनों को बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव करने जरूरी हैं। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इस बात पर ध्यान दें कि आज ऑफिस में कौन बीमार हैं और उनके द्वारा प्रयोग किये जा रहे टेलीफोन ,लैपटॉप या दुसरे उपकरणों का प्रयोग करने से बचें। अगर आप ऐसा कर पाए तो आसानी से संक्रमण से भी बच सकते हैं। आप बहुत परोपकारी हैं और दूसरों का जितना ख्याल आप रखते हैं ,वह वास्तव में प्रशंसा के योग्य है लेकिन न भूलें कि अपना ध्यान रखना भी जरूरी है। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आपका अपने जीवन साथी के साथ लगाव काम के दबावों के चलते कम होता दिखाई दे रहा है लेकिन आप इस को अर्थपूर्ण बनाने के लिए अपनी कोशिश तो कर ही सकते हैं। अगर आप इस सम्बन्ध को लेकर गंभीर हैं तो आपको उसी आकर्षण को वापस पाने की कोशिशें करनी हैं नही तो अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। अगर किसी का आपके लिए अधिक महत्व ही नही है तो व्यर्थ के प्रयासों में समय क्यों नष्ट करना ?
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
संतुलन बनाना आज का प्रमुख विषय रहेगा और आप अपनी आय और व्यय के बीच एक संतुलन हासिल करने की कोशिश करेंगे। आप अपनी आय के पूरक के लिए एक दूसरी नौकरी की तलाश शुरू कर सकते है और आज आपको एक बहुत अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। साथ ही साथ आप अपने व्यय को भी नियंत्रित करने के लिए खर्चो पर लगाम लगाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »