19 Apr 2024, 14:33:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 21 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2020 12:07AM | Updated Date: Jul 21 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आपकी निजी और व्यवसायिक जिन्दगी के बीच एक असंतुलन है। इसे दूर करने का एक ही तरीका है कि आप अपने प्रतिदिन के काम की योजना बनाएं,जो हर दिन की जरुरत के हिसाब से अलग हो। चिंता ना करें,आपके परिजन हाल-फिलहाल आपके उनके प्रति कम ध्यान के बावजूद आपके समर्पण को पहचान पाएंगे। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन आपके स्वास्थ्य और फिटनेस कार्यक्रम में बदलाव के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आप आज नई शारीरिक एक्सरसाइज और दुसरे कार्यकलाप शुरू कर सकते हैं। आज आपमें अपने स्वास्थ्य की विशेष देखभाल का जोश देखने को मिलेगा हालाँकि आपको यह भी समझना चाहिए कि आपका मानसिक स्वास्थ्य काफी हद तक शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा है और एक में दिक्कत होने पर दूसरा ठीक नही रह सकता। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको यह बहुत अच्छे से समझ आ जाएगा कि आप क्या चाहते हैं और आपकी किसी भी सम्बन्ध से क्या अपेक्षाएं हैं। आपको यह भी महसूस हो सकता है कि आपके लक्ष्य आपके पार्टनर के साथ मेल नही खाते लेकिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले आपको मतभेद बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी समझाने -मनाने की शक्ति बहुत अच्छी है इसीलिए आपको उसका प्रयोग करना चाहिए। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आपको इस बात का आभास नहीं है की आपके सहकर्मियों को कितनी चिन्ताओ और तनाव से गुजरना पड़ रहा है। अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरुरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है। आपको एक नए घर का स्वामित्व मिल सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »