25 Apr 2024, 03:58:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 21 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2020 12:04AM | Updated Date: Jul 21 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आज ग्रहों की दशा आपको शांत तरीके से अपने बारे में सोचने का मौका देगी। आपने पिछले समय में कई मौकों पर काफी कठोर ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब आप मानसिक रूप से काफी शांत स्थिति में हैं। सुलह करने और सम्बन्ध सुधरने के लिए बहुत अच्छा समय है। ख़ुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को भी और दूसरों को भी एक दूसरा मौका जरुर दें। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिकतर लापरवाह ही रहते हैं लेकिन आज आप असामान्य रूप से अपने स्वास्थ्य और फिटनेस कार्यक्रम में रुचि लेंगे। आप कोई शारीरिक गतिविधि वाली क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। आप अपने खाने में भी बदलाव लायेंगे .आप अधिक स्वास्थ्यकर विकल्प चुनेंगे। अब से आप काम या पार्टी जो भी करें,आप अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखने के मूड में हैं। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आपके लिए आज भी अपने प्रियतम के करीब आ पाना मुश्किल रहेगा। वास्तव में आप उनके काफी करीब हैं लेकिन अपनी अपरिपक्वता के चलते आप भावनाओं के बदले में उलझे हुए हैं। आप यह चाहते हैं कि आप दोनों शारीरिक और भावनात्मक दोनों ही स्तरों पर और करीब आने से पहले एक दुसरे को अच्छी तरह से समझ और जान लें। इस भावनात्मक गुफतगू के बाद आपके रिश्ते में काफी मजबूती आएगी। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
जो लोग अध्ययन में कार्यरत हैं , उनकी मेहनत का फल पाने के लिए ये एक अच्छा समय है। यही चीज़ काम कर रहे पेशेवरों के लिए भी लागू होती है। सफलता और प्रशंसा आपको मिल सकती हैं। लेकिन अगर आपने कोई निवेश किया है तो उसमे आपको नुकसान हो सकता है , इसलिए निवेश की योजना को आज ठंडे बस्ते में डाल दे और शुभ समय का इंतजार करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »