29 Mar 2024, 19:51:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 20 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2020 12:07AM | Updated Date: Jul 20 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगी। इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा।  अपने तरीके और अपने नजरिये के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पायेंगे। आपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इससे पहले कि आप खुद पर अपने नए एक्सरसाइज कार्यकर्म या डाइट को लेकर अधिक सख्ती बरतें,पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जो आप करने जा रहें हैं ,वह आपके लिए जरुरी भी है या नही।  हो सकता है कि किसी और के तय किये हुए पैमानों के अनुसार कार्य करना आपके लिए फायदेमंद साबित न हो। अब समय आ गया है कि और किसी के कहने पर चलने की बजाय आप खुद अपनी जरूरतों और अपने व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए अपना कार्यक्रम बनाएं। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आप अपनी सारी समस्याएँ खुद ही सुलझा लेते हैं लेकिन आप पायेंगे कि अगर आप अपने पार्टनर की मदद लेंगे तो चीजें काफी आसान हो जायेंगी।  आपका पार्टनर आपकी व्यवहारिक मदद के लिए भी तैयार है।  अगर इस समस्या से आपके निजी रिश्ते पर भी कोई प्रभाव पड़ने की सम्भावना है तो बेहतर होगा की आप इसपर अपने पार्टनर से चर्चा किसी सार्वजनिक स्थान पर करें जहां उसके भावनात्मक रूप से अनियंत्रित होने की संभावना काफी कम हो। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन उनके लिए उपयुक्त है जो की रचनात्मक कार्य से जुड़े हुए है। आपके सुझाव आपको नये अनुबंध दिलाएंगे जिससे आपकी बैंक में जमा राशि में विस्तार होगा। कलाकार , संगीतज्ञ , फिल्म निर्माता , फोटोग्राफर एवं लेखक अपने अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और जो लोग अन्य क्षेत्रो में हैं अगर वह अपने काम में कुछ नवीनता या कुछ रचनात्मकता लाएं तो वो भी आगे बढ़ सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »