29 Mar 2024, 19:56:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 19 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2020 12:15AM | Updated Date: Jul 19 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन बदलाव के नाम रहेगा। आपकी मुलाकात ऐसी किसी आदमी से हो सकती है जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का या तो खुद कारण बनेगा या बदलाव लाने वाले लोगों से मुलाकात का माध्यम बनेगा।  हालाँकि,सभी बदलाव आपके लिए अच्छे नही रहेंगे।  इससे पहले कि आप बदलाव को स्वीकार कर आगे बढ़े ,आपको यह भी देखना होगा कि क्या यह बदलाव आपके लिए आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे ?
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप इस समय शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत शक्तिशाली हैं। इसीलिए जो आपका लक्ष्य है उसे अब पाने की कोशिश करें। केवल अपने लुक्स के प्रति ही जागरूक न रहें। अपने आसपास लोगों से उन समस्याओं के बारे में भी बात करने की कोशिश करें जो आपको एक्सरसाइज करते वक्त होती हैं। इससे आपको कई तरह के समाधान प्राप्त होंगे,जो आपको सबसे अच्छा लगे उसे अपना सकते हैं। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आज आप अपने सामाजिक प्रतिबद्धताओं के कारण बहुत व्यस्त रहेंगे। समारोहों या घरेलु उपलक्ष्यो के कारण आपका सारा समय उसी में जा सकता है , जिसके कारण आज आप सामाजिक प्रतिबद्धता का आनंद लेंगे। आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे , क्योंकि आप ध्रुव तारे की तरह अपनी चमक बिखेरेंगे। इस समारोह के कारण आपको कोई पुराना माध्यम मिल सकता है या आप किसी पुराने व्यक्ति से मेल मिलाप कर सकते है जो की आपको आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध हो सकता है। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
पिछले कुछ दिनों से अलग अलग दिशाओं में आपका मन भाग रहा है और निर्णायक निर्णय लेने में आप असमर्थ रहे है। बहरहाल, आज आपको दृष्टि की एक दुर्लभ स्पष्टता का अनुभव होगा और आप अपने कार्यस्थल पर मुद्दों के बारे में स्पष्ट और उचित निर्णय लेने में सक्षम होंगे। आपको किसी से अच्छी करियर सलाह मिलने की भी संभावना है। आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क में आने की संभावना है जो आपके भविष्य के करियर के लिए बहुत प्रभावशाली साबित होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »