19 Apr 2024, 07:52:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 19 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2020 12:14AM | Updated Date: Jul 19 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
आज चलते हुए सावधान रहें।  हलकी खरोचें आ सकती हैं।  न चाहते हुए भी आप किसी करीबी को बातों-बातों में नाराज कर सकते हैं।  आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा।  सिनेमा या किसी और मनोरंजक कार्यकलाप में समय बिता सकते हैं। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज पेट से जुडी दिक्कतों के कारण आप थोडा डाउन महसूस कर सकते हैं,हालाँकि दिक्कत कोई बड़ी नही है। आज पानी और एनी ठंडे पेय पीते हुए सावधान रहें क्योंकि इनसे आपको पानी से होने वाला संक्रमन हो सकता है। यह सुझाव भी आपके लिए है कि आज आप बाहर के खाने और अस्वास्थ्यकर भोजन से बचें ,नही तो संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अपने साथी को प्रेम से संभंधित उपहार या अपनी भाव भंगिमा के द्वारा आश्चर्य चकित करने का है लेकिन साथ ही साथ कुछ अन्य चीज़े भी कुछ समय से अपना ध्यान आपकी और आकर्षित कर रही है। आपने अपने साथी को हर तरह से अपना मान लिया है। अब यह समय अपनी प्रशंसा दिखाने का है और ये सुनिश्चित करे की वही चीज़ आपको सहहृदय वापिस मिले। बहरहाल, आज अपने साथी की अनदेखी रिश्ते में तनाव को बढा सकती है।
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
ग्रहों की ऊर्जा के प्रभाव के तहत आज आप अपने भीतर की आवाज सुनने के लिए सक्षम हो पायेंगे। इन आवाजों के गहरे अर्थ को आप समझने की कोशिश करे। अगर आप उन्हें समझ लेते हैं, तो आप आसानी से काम कर पायेंगे। इसके अलावा, स्पष्ट रूप से अपने आप को व्यक्त करने में संकोच न करे। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करें और घुमा फिराकर कहने से बचे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »