28 Mar 2024, 18:35:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सोमवती एवं हरियाली अमावस्या पर शिप्रा नदी में स्रान पर प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2020 4:18PM | Updated Date: Jul 18 2020 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। वैश्विक महामारी कोरोना के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने यहां सोमवती एवं हरियाली अमावस्या पर्व पर शिप्रा नदी में होने वाले पर्व स्रान पर प्रतिबंध लगा दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर आशीष सिंह ने आगामी 20 जुलाई को सोमवती एवं हरियाली अमावस्या पर्व पर शिप्रा नदी के सभी घाटों पर स्रान करने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है।
 
साथ ही नदी एवं घाटों के किनारे जाना भी प्रतिबंधित रहेगा। जो भी व्यक्ति आदेश का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उज्जैन में प्रदेश के दूसरे स्थानों की तरह प्रत्येक रविवार को सम्पूर्ण क्षेत्र में लॉकडाउन रहेगा। इस दिन चिकित्सा सेवाएं, दुध बांटने और मीडियाकर्मियों को छोड़कर सभी किराना, फल, सब्जी आदि की दुकानें भी प्रतिबंधित रहेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »