29 Mar 2024, 17:28:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 18 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2020 12:13AM | Updated Date: Jul 18 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सकारात्मक कदम उठाने के लिए ही प्रेरित करेगा। इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा।  अगर कोई आपसे उलझने की कोशिश करता भी है तो आप शांति बनाये रखें और दृढ़ता से अपनी बात सामने रखें।  आज आपकी धार्मिक तथा रहस्य विज्ञान के कार्यों में रूचि बनेगी। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन कोई भी नई शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छा है।  अगर आप नौकरी ,करियर या बॉस बदलने या कोई नया सम्बन्ध शुरू करने की योजना भी बना रहें हैं तो आज का दिन बिलकुल सही है। अगर आपको कोई जोखिम लगता भी है तो भी चांस लेने में कोई बुराई नही अहि ,अंत में वही होगा जैसा आप चाहते हैं। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आप उन्मुक्त प्रवृति के आदमी हैं और समर्पण आपके स्वभाव में नही है इसीलिए आपके लिए यही बेहतर रहेगा कि आप इन सबमें न पड़ें या फिर अपने पार्टनर की पजेसिवनेस के साथ आराम से रहना सीख लें।  जो अब अकेले हैं वे शांत और गंभीर दिख सकते हैं लेकिन उन्हें अपने पुराने प्यार की यादें परेशान कर सकती हैं।  आगे बढना ही एकमात्र समाधान है। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
ग्रहों की ऊर्जा के प्रभाव के तहत आज आप अपने भीतर की आवाज सुनने के लिए सक्षम हो पायेंगे। इन आवाजों के गहरे अर्थ को आप समझने की कोशिश करे। अगर आप उन्हें समझ लेते हैं, तो आप आसानी से काम कर पायेंगे। इसके अलावा, स्पष्ट रूप से अपने आप को व्यक्त करने में संकोच न करे। अपनी भावनाओं को खुल कर व्यक्त करें और घुमा फिराकर कहने से बचे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »