26 Apr 2024, 00:33:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 18 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2020 12:12AM | Updated Date: Jul 18 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
अनुभव सबसे बड़ा अध्यापक है और अभी आपको इसी से सीखना है। भूतकाल से ली हुई सीख की उपेक्षा ना करें ताकि भविष्य की परेशानियों से बच सकें। जरुरतमंदों ,चाहे बच्चे हों या बूढ़े,उनकी मदद करें। ऐसे करने से ही आप सही रास्ते पर चल पायेंगे चाहे आपको अभी इस पर चलने में कोई भी परेशानी आ रही हो। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
खुश रहना अच्छे स्वास्थय का राज है और इसका उल्टा भी इतना ही सच है I। आपके लिए यह जरूरी है कि आप खुश रहने और स्वास्थ्य के बीच के इस सम्बन्ध को समझें,अगर आप ऐसा नही करते तो मन से खुश न होने की स्थिति में, जितनी ऊर्जा आप स्वस्थ रहने में लगाते हैं वह सब बेकार हो जायेगी। अगर आप अच्छा स्वास्थ्य पाना चाहते हैं तो आपको ठंडे दिमाग से सोचकर अपनी नाराजगी का कारण पता लगाना और उसे दूर करना होगा I। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आप आज अपने साहस को एकत्रित कर एक महत्वपूर्ण व्यक्ति को बतायेंगे की वह व्यक्ति आपकी जिंदगी में क्या माइने रखता है और उस व्यक्ति के प्रति आपके मन में आपकी क्या भावना है। आप उन सभी अवसरों का लाभ उठायें जो आज आप के रास्ते में आये। आज के दिन आप प्रवाह के साथ जाने के लिए तैयार रहेंगे। ग्रहो की विषम स्थितियों के कारण आपको अन्य चीजों के बारे में परवाह नहीं रहेगी। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि , आप ईमानदार और मेहनती हैं पर आज सफलता आपकी पहुंच से दूर रह सकती है। कुछ मामूली गलतियाँ आपको परेशान कर सकती है। आप अपने कार्यस्थल पर किसी भी विवाद से बचे। आज का दिन निवेश के लिए उपयुक्त नहीं है। हालांकि, ये दिन अपने दोस्तों के साथ आराम करने के लिए काफी ठीक रहेगा। इसके लिए यदि संभव हो , तो आप एक दिन का अवकाश भी ले सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »