26 Apr 2024, 00:21:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 18 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2020 12:09AM | Updated Date: Jul 18 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आपकी किसी से कोई महत्वपूर्ण बातचीत होने के आसार हैं। टकराव की स्थिति भी बन सकती है या साधारण बातचीत भी हो सकती है। लेकिन यह जो भी हो,इससे आपको सोचने के लिए काफी कुछ मिलेगा और आप पूरे दिन इसी में व्यस्त रहेंगे। आप आज कोई विकर्षण सहन नही करेंगे फिर भी आपको यह महसूस होगा कि इस घटना पर अधिक सोचकर कुछ हासिल नही होगा। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप आराम के मूड में हैं।  आप इसके लिए अलग-अलग तकनीकों जैसे मसाज ,तैराकी या खुद का ख़ास ख्याल रख सकते हैं। योग भी अच्छा विकल्प है। दिन के दुसरे भाग में या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी के घर जा सकते हैं।  पार्टी करते हुए भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना न भूलें नही तो पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं।  दोस्तों और परिवार के बीच व्यस्त रहेंगे। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आपके अपने प्रिय के साथ आज घूमने का प्लान चौपट हो सकता है।  इस प्लान को रद्द करने के पीछे का कारण जाने के लिए अपने पार्टनर को बहुत अधिक परेशान न करें।  आराम से घर पर बैठ कर अपना मनपसंद टीवी शो देखने से या कोई अच्छी सी किताब पढने से भी आपका दिन उतने ही मजे में कट सकता है। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
कुछ वित्त और कैरियर के विभिन्न अवसर आज आपके सामने आ सकते हैं और आप उन्हें लेने के लिए अभिभूत होंगे लेकिन थोड़ा उलझन भी महसूस कर सकते हैं की किस दिशा में जाये। सावधान रहें की ये अनिर्णय आपको पंगु न बनाये। अगर आप सही दिशा में आगे बढ़ते है , तो यह पूरी तरह से आपके वित्तीय भविष्य को बदल सकता हैं। त्वरित और निर्णायक कार्रवाई आज के दिन की आवश्यकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »