19 Apr 2024, 06:51:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 17 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2020 12:14AM | Updated Date: Jul 17 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सम्बन्धियों से बात कर सकते हैं।   प्यार से बातचीत करें और नम्र बने रहें।   अगर आप अभी स्थिति को नही संभाल पा रहें हैं तो अभी इसे छोड़ दें।   अगर मूड हल्का करना चाहते हैं तो शाम को किसी समारोह में भाग लें।   आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगी।  
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप त्वचा और दांत से जुडी तकलीफों से परेशान हो सकते हैं।  अपने खाने में खूब साड़ी सब्जी,हरी सब्जियां ,दूध ,फल और दूध से बनी चीजें शामिल करें।  एलर्जी की आशंका भी बनी हुई है और ध्यान रखें कि आप एलर्जी करने वाली सभी चीजों से दूर रहें।  अपनी सेहत और सुन्दरता को बनाये रखने के लिए शी भोजन और एक्सरसाइज पर ध्यान देना बहुत जरुरी है।  
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
यह समय प्यार और रोमांटिक जीवन को लेकर गंभीर होने के लिए बिलकुल उपयुक्त है।   आपको यह महसूस हो जाएगा कि अब आपको सिर्फ फ़्लर्ट करने में कोई रुचि नही रह गई है।   इसकी बजाय आप आप कोई परिपक्व सोच वाला गंभीर पार्टनर तालश करने की कोशिश करेंगे।   आप अपने भविष्य पर इन संबंधों के पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी सोचना शुरू करेंगे और लम्बे समय के सम्बन्ध बनाने की दिशा में पहला कदम भी उठा सकते हैं।  
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ भ्रमित है और काफी समय से कुछ प्रश्न आपकी परेशानिया बढ़ा रहे है।  आज इसका हल आपको नजर आ सकता है।  आप इस विचार पर अडिग रहे और समाधान निकलने की कोशिश करे चाहे वह कितना भी अटपटा या अजीब लगे।  अगर आप कुछ जोखिम लेंगे तो आपको अत्यधिक लाभ होगा जो अपने सोचा भी न होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »