24 Apr 2024, 22:30:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 17 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2020 12:11AM | Updated Date: Jul 17 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
आज आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का दिन है।   आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे।  इससे आपके अफसर प्रभावित होंगे।   आज आप पर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की भी नजर पड़ेगी और इस बात का आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा।  
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप अपनी खुद की देखभाल करने में सक्षम हैं और अपना सब काम खुद ही करते हैं लेकिन ऐसे करने में आपने सभी अपनों से एक दूरी सी बनाई हुई है और इससे आपके दिमाग और आत्मा के स्वस्थ विकास में बाधा पहुच रही है।  इसीलिए अपने आसपास लोगों से मिलने-जुलने की कोशिश करें।  आप कैसा जीवन जी रहें हैं,इस बारे में उनकी राय भी जानने की कोशिश करें।  
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने पार्टनर के ही भले के लिए उनसे किसी बात पर कहासुनी करनी पड़ सकती है।   हो सकता है कि उन्हें आपकी बात अच्छी न लगे लेकिन आपको उन्हें अपनी बात समझानी होगी।   इस बात को बहुत अधिक लम्बा न खीचें नही तो बात बिगड़ भी सकती है।   शांति से पेश आयें ,शाम को आपके सुलझे हुए व्यवहार के कारण आपको अपने पार्टनर से और भी अधिक सम्मान मिलेगा।  
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आज बड़ी और छोटी सफलताएं आपके कार्य क्षेत्र में दस्तख़त दे रही है।  आपके द्वारा एक समय में प्रदान की गई सेवाओं के लिए आपको कुछ भुगतान प्राप्त हो सकता हैं या आपको एक अप्रत्याशित बोनस मिल सकता है। एक लंबे समय से जो पदोन्नति अटकी हुई थी वह आपको मिल सकती है या आपका पद उँचा हो सकता है और अलग से एक केबिन आपको मिल सकता है।  बेरोजगार युवक या वे लोग जो अपनी मौजूदा नौकरी छोड़ना चाहते थे , उनके लिए भी आज शुभ सन्देश मिल सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »