28 Mar 2024, 18:30:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 17 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2020 12:06AM | Updated Date: Jul 17 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आप इस वक़्त अलौकिक घटनाओं से प्रभावित रहेंगे।  आप आज अपना दिन किसी रहस्यमयी मुद्दे की खोजबीन में बिताना चाहते हैं और कोई रहस्यमयी फिल्म या उपन्यास देख/पढ़ सकते हैं।  आप किसी रहस्य पर से पर्दा उठाने का फैसला भी ले सकते हैं या किसी स्थिति/व्यक्ति के बारे में और अधिक जानने की कोशिश करेंगे।  हालंकि,आपको यह सब करते हुए सावधान रहना होगा।  
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कुछ दिनों से अपनी सेहत पर कुछ कम ध्यान दे पा रहे हैं ,अब समय आ गया है कि आप अपनी अतिरिक्त देखभाल करें।  अगर आप अपनी सेहत के मामले में लापरवाही करेंगे तो आपको बुखार या दूसरी छोटी –मोटी तकलीफें हो सकती हैं।  अपने किसी विश्वसनीय व्यक्ति को अपने दिल का राज बता सकते हैं।  इससे आपको मानसिक रूप से काफी राहत मिलेगी।  अगर जरूरत हो तो अपनी मानसिक स्थिति और जीवन शैली भी बदलें।  
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके साथ काफी मनोरंजक घटनाएं होंगी।   आप जिनके साथ यात्रा करेंगी , उनके लिए आपके आकर्षण से बच पाना मुश्किल होगा।   अगर आपके दिमाग में इसे लेकर कोई संदेह आता है कि आप जो कर रहे हैं वह ठीक है या नही तो अपने फैसले के बारे में एक बार फिर सोच लें।   लेकिन अब आप व्यस्क हो गये हैं ,आप किसी चीज में शामिल होते भी हैं तो आपको बहुत चुनौतियों का सामना नही करना पड़ेगा।  
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आप अपने परिवार के हित और अपने व्यावसायिक हित के बीच अपने आप को फंसा हुआ पाएंगे।  अपने परिवार के कल्याण को चुने और थोड़ी देर के लिए अन्य बातों को बस्ते में डाल दे।  आपका वित्तीय भाग्य बहुत मजबूत है। आप आज बोली भी लगा सकते हैं और उसमे जीतने की संभावना काफी प्रबल है। इस समय किये गए सभी निवेश आपको भविष्य में अच्छी तरह से लाभान्वित करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »