19 Apr 2024, 08:47:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 17 जुलाई 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2020 12:03AM | Updated Date: Jul 17 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज अपमनी दार्शनिकताओं तथा विचारों को किसी के साथ बाँट लेने का मौका देखें ,आपकी मुलाकात एक बेहतरीन व्यक्ति से हो सकती है।   इससे एक ख़ूबसूरत दोस्ती या अच्छी साझेदारी भी जन्म ले सकती है।   थोड़े से ध्यान से देखने से,आप अपने आसपास से बहुत सारी चीजें सीख पायेंगेऔर यह ज्ञान आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।  आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिल पायेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हों।  
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
देख-समझकर यह खोजें कि आपको सबसे ज्यादा ऊर्जा किस्से मिलती है, अच्छी सेहत के लिए खाने में उसकी मात्रा बढ़ा दें।   आप काफी समय से यात्रा कर रहे हैं और कई जगहों पर अलग अलग तरह का खाना खाते आ रहे हैं।   इससे आपका पाचन तन्त्र खराब हो सकता है ,जिससे आपको काफी परेशानी हो सकती है,आपको इस बारे में बहुत सावधान रहना होगा।  
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अपने सम्बन्ध को नए स्तर पर ले जाने के लिए एकदम परफेक्ट है।   अगर आप पहले से किसी के साथ सम्बन्ध में हैं तो आज अंतिम रूप से इस पर मोहर लगा सकते हैं।   यहाँ तक कि आप परिवार शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं।   जो अकेले हैं वे ऐसे किसी महत्वपूर्ण आदमी से मिल सकते हैं जो उनके भविष्य को काफी प्रभावित करेगा।   अपने करीबियों के साथ समय बिताना न भूलें।  
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन प्रशासनिक नौकरियों में या किसी भी क्षमता में सरकार के लिए काम कर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। जो भी विस्तारपूर्ण काम काज जो काफी समय से लंबित था , उसे करने के लिये आज प्रयत्न करे क्यों की वह आसानी से समाप्त हो जाएगा।  अगर आप अपने वर्तमान कार्यस्थल पर बैचनी या फंसा हुआ सा महसूस कर रहे है तो आज का दिन एक नई नौकरी के लिए भी उपयुक्त है।  अगर नई नौकरी एक प्रशासनिक क्षमता को लेकर है , तो निकट भविष्य में आपकी सफलता की पूरी संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »