28 Mar 2024, 21:40:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

महिलाओं को शरीर के इस अंग पर नहीं पहनना चाहिए सोना, माना जाता है अशुभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2020 9:26AM | Updated Date: Jul 1 2020 9:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिंदू धर्म में सोने को एक पवित्र धातु माना जाता है। महिलाएं पहनना पसंद भी करती है। ऐसे में इसे धारण करने से व्यक्ति के घर में समृद्धि आती है। मगर अनजाने में हम सोना शरीर के किसी भी अंग में पहन लेते हैं। इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

सोना धारण करने के नियम : 

1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कमर में कभी भी सोना धारण नहीं करना चाहिएा। इससे आपका पाचन तंत्र खराब होने का खतरा रहता है।

2. पैर में कभी भी सोने के गहने नहीं पहनने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इससे कंगाली छा सकती है।

3. विवाह या शुभ मौकों पर महिलाएं सोने का मांग टीका पहनती हैं। मगर सोने का कभी ताज या ऐसा गहना न पहने जो सीधे सिर पर रखा जाए। इससे मस्तिष्क में गर्म ऊर्जा प्रवाहित होती है।

4. मोटापे से परेशान लोगों को सोना नही पहनना चाहिए। ये मंगल ग्रह के प्रभाव को बढ़ाता है। इससे शरीर फूलने लगता है।

5. जो लोग लोहे, कोयले या अन्य किसी काली धातु का व्यापार करते हैं उन्हें भी सोना नहीं पहनना चाहिए। ये चीजें शनि से संबंधित है। ऐसा करने पर बिजनेस में नुकसान हो सकता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »