29 Mar 2024, 12:49:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 22 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2020 12:05AM | Updated Date: Jun 22 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आपने अपने लिए बहुत ऊँचे मानक तय किये हैं और आप इन्हें हासिल करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं। फिर भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा और इससे आपको थोड़ी निराशा होगी। आपको लक्ष्य तय करने से पहले अपनी क्षमताएं ध्यान में रखनी होंगी। समय कोई बड़ा फैसला लेने के लिए उपयुक्त नही है। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपने आपनी सेहत के साथ साथ उन सब लोगों की सेहत की भी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली हुई है जो आपके ऊपर निर्भर हैं। इससे आपको कुल मिलाकर बहुत फायदा होगा और आपको इसके परिणामों पर गर्व होगा। आपका और आपके करीबियों ,जिनकी आपने जिम्मेदारी ली हुई है ,सबका फिटनेस लेवल बिलकुल ठीक रहेगा। आपको बहुत सारे लोगों को प्रशिक्षित करने का मौका भी मिल सकता है। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आप अभी हाल ही में किसी के साथ रोमांटिक रिश्ते में बंधे हैं। वैसे आप इस व्यक्ति को पहले से भी जानते हैं लेकिन इनकी कई कमियों को देखकर आपको अब आश्चर्य हो रहा है ,जो आपके सामने अब आई हैं। वह आपकी उम्मीदों को समझने और उनपर खरा उतरने की कोशिश में नाकाम रहा है। आपको उसे कुछ समय देना होगा। धीरे धीरे ही सही लेकिन वह आपको जरुर समझना शुरू करेगा। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज आप एक लापरवाह और असाधारण अवस्था में रहेंगे। आज के दिन आप किसी पार्टी के आयोजन में आनंद लेंगे और आस पास के व्यक्तियों को प्रभावित भी करेंगे। आज आप ये नहीं सोचेंगे की धन कहा से आ जा रहा है जिसकी वजह से आपके वित्त पर एक नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है। हालांकि, आपकी लापरवाही के बावजूद , आपका वित्तीय स्वास्थ्य सही रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »