29 Mar 2024, 01:24:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 21 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:06AM | Updated Date: Jun 21 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आज आप अधिकार जताने के मूड में हैं। आप सबसे आगे रहकर अपना अधिकार जताना चाहते हैं। इस बारे में सावधान रहें कि आपको अभिमानी न समझा जाए। आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं। अगर आपको लगता भी है कि आप सब जानते हैं और सबसे बेहतर कर सकते हैं तब भी कार्य में औरों का सहयोग लेने की कोशिश करें। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या खा रहे हैं क्योंकि आज पेट और पचान तन्त्र से जुडी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। पिछले कुछ समय से आपकी समझ में भी यह बात आ गई है कि आपको अपनी डाइट में काफी सारे बदलाव करने की जरूरत अहि और आज आपको इसके अच्छे परिणाम दिखाई भी देंगे। इससे आपका मानसिक तनाव कम हो जायेगी जो वास्तव में किसी बाहरी कारण से नही था जैसा आप सोचते थे बल्कि आपकी जीवनशैली के ही कारण था। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने साथी के बारे में थोड़ा महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी जिससे आपको उसके बारे में राय बनाने में मदद मिलेगी। कुछ समय से आपका साथी आपको भ्रामक संकेत भेज रहा है। जो जानकारी आज आपको मिलेगी उससे आप अपने साथी के तर्क को समझ पाएंगे की क्यों उसका व्यव्हार ऐसा था और जिससे की भविष्य की योजनाए बनाने में आपको मदद मिलेगी। आप नवीन चीज़ो में ढलने के लिए अपने आपको लचीला बनाएँ। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज आप का निशाना तीर पर जाकर लगेगा और आपने जो चाहा था वो आपको मिलेगा। बस आप अपना धैर्य बनाए रखें क्यों की आपके बैठने की जगह में परिवर्तन आ सकता है या आपको एक नई जगह पर कार्य करना पड़ सकता है। आपकी धारणा के विपरीत इस नए कार्यालय में आपके आत्मविश्वास और स्वतंत्र रूप से प्रदर्शन करने की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »