28 Mar 2024, 19:06:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 20 जून 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2020 12:07AM | Updated Date: Jun 20 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
आप बहुत दिनों से आज के दिन के लिए बचत करते आ रहे हैं। आज कोई ऐसी ख़ुशी की खबर मिलेगी जो आपके होठो पर मुस्कान और आँखों में आंसू ले आएगी। आज आप पुरे दिन दोस्तों और सम्बन्धियों से घिरे रहेंगेǀसमय मजे में बीतेगा लेकिन अपने स्वǀस्थ्य का ध्यान जरूर रखें। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप अपने जीवन की कुछ विशेष घटनाओं के कारण निराश से हो गए हैं जिसकी वजह से आप हमेशा परेशान रहते हैं और काम पर ध्यान भी केन्द्रित नही कर पाते। काम पर बेहतर तरीके से फोकस करने के लिए हर रोज सोने से पहले लिख लें कि आपने कौनसे काम पूरे कर लिए हैं। यह भी लिख लें कि आपको कल कौनसे काम पूरे कर लेने हैं। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अपने सम्बन्ध को अगले स्तर पर पहुचाने के लिए बिलकुल ठीक है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी के साथ सम्बन्ध जोड़ सकते हैं और अगर पहले से किसी से जुड़े हैं तो उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। हालंकि, मामला तब तक आगे नही बढने वाला जब तक आप खुद पहल न करें। आपको कमान खुद अपने हाथों में लेनी होगी। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आपकी कड़ी मेहनत और धैर्य की लंबी प्रतिबद्धता का फल आपको मिलने जा रहा है और एक बड़ा अवसर आपके करियर को आगे ले जाने के लिए आपको मिल सकता है। अंतः आपको अपनी प्रतिबद्धताओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा , हालांकि अन्य लोगों के योगदान को याद करे और न भूले और उनके साथ सदा विनम्र रहे। यह न केवल आपको लोकप्रिय बनाएगा बल्कि आपके भविष्य में भी मदद देगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »